शहर में हो रहा नशामुक्ति केन्द्र का संचालन, नशे की लत छुड़ाने के संबंध में ले सकेंगे जानकारी
गरियाबंद 17 जनवरी 2024। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देसानुसार नशे के आदि लोगों को नशे की चंगुल से मुक्त कराने नशामुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इसके लिए टोल फ्री नम्बर भी जारी कर दिया गया है। नशे की लत छुड़ाने तथा नशामुक्ति केन्द्र में जरूरी ईलाज के लिए फोन नम्बर 7987688814 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिले में नशामुक्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नशे के लत में पड़े हुए लोगों को लत छुड़ाने नशामुक्ति केन्द्र का भी संचालन किया जा रहा है। केन्द्र में नशा छुड़ाने जरूरी ईलाज एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाता है। डाक बंगला के पास गरियाबंद में समाज कल्याण विभाग एवं शान्ति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से नशामुक्ति केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। संस्था प्रमुख डॉ मनोज कुमार साहू एवं संस्था प्रबंधक श्री खिलेश गायकवाड़ है। नशामुक्ति केन्द्र में नशा से पीड़ित व्यक्तियों का जिला अस्पताल गरियाबंद के मनोचिकित्सक विभाग द्वारा मरीज के बीमारियों का उपचार, नशामुक्ति केन्द्र में रहने व भोजन की सुविधा, योगाभ्यास व मेडिटेशन और व्यायाम की सुविधा, इनडोर गेम एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध है। केन्द्र में नशे का इलाज प्राकृतिक एवं अध्यात्मिक प्रक्रिया व साइकोलाजी कक्षाओं के द्वारा किया जाता है। नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित करने का उद्देश्य समाज में बढ़ रहे नशा प्रवृत्ति के कारण उससे होने वाले सामाजिक-आर्थिक, शारीरिक व मानसिक आदि प्रवृत्तियों को रोकने हेतु शासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिससे शराब, गुटखा, गांजा, चरस, अफीम, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू इत्यादि से पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य का निः शुल्क इलाज़ करना।
