प्राकृतिक आपदा के 2 प्रकरण में 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद 17 जनवरी 2025। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम तांवरबाहरा निवासी 18 वर्षीय चुकेश कुमार का सांप काटने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन बंशीराम को 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह फिंगेश्वर तहसील के ग्राम हल्बापारा निवासी 35 वर्षीय रमेन्द्र कश्यप की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन रूखमणी कश्यप को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। पीड़ित परिजन को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के भुगतान उनके संबंधित बैंक खाते में की जायेगी।

इन्हें भी पढ़े