भारी-हल्का वाहन चालक प्रायोगिक परीक्षा 20 से 24 तक
बलरामपुर 17 जनवरी 2025। वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी दी है कि सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत बलरामपुर वनमण्डल में भारी/हल्का वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रायोगिक परीक्षा प्रातः 8 बजे से हाई स्कूल ग्राउण्ड में 20 से 24 तक निर्धारित की गई है। जिसमें 20 को कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों में से पात्रता सूची क्रमांक 1 से 100 तक तथा 21 को पात्रता सूची क्रमांक 101 से 139 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। इसी प्रकार 21 को हल्का वाहन चालक हेतु कुल 325 पात्र अभ्यर्थियों में पात्रता सूची क्रमांक 1 से 60 तक, 22 को 61 से 160 तक, 23 को 161 से 260 तक तथा 24 को 261 से 325 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित तिथि, स्थल की अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
