जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना, 6 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 14 फरवरी तक आवेदन

दंतेवाड़ा, 17 जनवरी 2025। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करने उनमें बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करने हेतु पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 16 तारीख से 14 फरवरी तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उक्त परीक्षा के लिए 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवार के बच्चों को संस्था में सीधे प्रवेश दिया जायेगा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवार को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस हेतु अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

इन्हें भी पढ़े