पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजनां, कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए परीक्षा 23 मार्च को

कोरिया 17 जनवरी 2025। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ठ एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु निःशुल्क प्रवेश दिलाया जाता है। योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 23 मार्च को दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने हेतु इच्छुक विद्यार्थी कोरिया जिले का मूल निवासी हो, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो, छत्तीसगढ़ में किसी भी मान्यता प्राप्त शाला कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो साथ ही कक्षा 4थी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। पालक की आया समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो। कक्षा 4थी की अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण-पत्र एवं चयन होने पर राज्य के किसी भी उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शाला में प्रवेश दिलाने हेतु पालक की सहमति पत्र के साथ 14 फरवरी 2025 तक अध्ययनरत शालाओं में आवेदन पत्र जमा कर सकते है तथा आवेदन पत्र जमा करने के उपरांत उपरोक्त मापदंड पूर्ण करने वाले छात्र तथा छात्राए उक्त परीक्षा में नियत तिथि एवं समय स्थान में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र की सूचना पृथक से दी जावेगी।

इन्हें भी पढ़े