पीएम स्वनिधि योजना से तोरण का कारोबार फिर से चलने लगा

गरियाबंद 16 जनवरी 2024। जिला मुख्यालय के पुराना मंगल बाजार निवासी तोरण निषाद की जिंदगी में प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना ने अहम बदलाव लाया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से नास्ता दुकान का व्यवसाय कर रहे हैं। इससे प्रतिदिन लगभग 5 हजार रूपये की बिक्री कर 600 से 800 रुपये मुनाफा कमाते है। इसी पैसे से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कोरोना महामारी के कारण जब पूरे देश मे लॉकडाउन लगा तब उनका व्यवसाय बंद हो गया एवं व्यवसाय की सारी जमा पूंजी खत्म हो गई थी और वे अपने पहचान वालों से उधार लेकर गुजारा चला रहे थे। जब पुनः बाजार शुरू हुआ तो उन्हें व्यवसाय चलाने की चिंता होने लगा। इसी बीच नगर पालिका परिषद के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कर्मचारियों द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के बारे बताया। इस पर तोरण निषाद ने योजना के तहत नगर पालिका में आवेदन किया। नगरीय निकाय के अधिकारियों ने उनके आवेदन का परीक्षण कर पंजाब नेशनल बैंक भेजा। जिससे उनको पुनः अपने व्ययसाय को प्रारम्भ करने के लिए 10 हजार रूपये ऋण स्वीकृत किया। उन्होंने बताया कि उक्त ऋण राशि को समय सीमा मे वापस भुगतान करने के पश्चात फिर से 20 हजार रूपये रुपये ऋण लिया। इस राशि को भी निर्धारित सपय सीमा मे वापस करने पर उन्हें तीसरे टर्म में 50 हजार रूपये का ऋण मिलेगा, जिससे उनका व्यवसाय अच्छा चल रहा है। उनके व्यवसाय के लगन को देखते हुए बैंक वालों ने श्री तोरण निषाद के लिए यूपीआई, क्यू. आर. स्केनर उपलब्ध कराया है। जिससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 500 से 600 रुपये यूपीआई के माध्यम से भुगतान प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यूपीआई से भुगतान प्राप्त होने से उनकी बचत राशि में वृद्धि हो रही है। श्री निषाद ने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए वे स्मार्ट ठेला लेना चाहते है। इसके लिए वे एनयूएलएम के माध्यम से आवेदन किया है।

इन्हें भी पढ़े