वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने किया जागरूक
महासमुंद 16 जनवरी 2025। सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत परिवहन व यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता अभियान के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में वाहन चालकों को यातायात संबंधित जानकारी देकर पाम्पलेट वितरण कर जागरूक किया । दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी न चलने एवं चारपहिया ट्रक, बस, पिकअप, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने व यातायात नियमों और सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों को पालन करने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने,ओवरटेक न करने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने, पैदल चलते समय जेब्रा क्रॉसिंग में चलने, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने आदि यातायात संबंधित जानकारी दी।
