गणतंत्र दिवस व महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

नारायणपुर, 16 जनवरी 2025। देशी एवं विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े