तातापानी महोत्सव,सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी भीड़, आदिवासी गेटअप में छात्र-छात्राओं ने किया रैंप वॉक
बलरामपुर 16 जनवरी 2025। तातापानी महोत्सव के दूसरे दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों तथा सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गीत व संगीतकार श्री मिथुन शर्मा अपने साथियों के साथ अपनी आवाज की छटा बिखेरी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये और खड़े होकर बड़े उत्साह से तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत जिले के स्कूली तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। बालीवुड के मशहूर गीत व संगीतकार मिथुन शर्मा ने अपने साथी कलाकार शनि हिंदुस्तानी, साज भट्ट व अन्य कलाकरों के साथ प्रस्तुति दी। तातापानी मेले की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने आवाज का ऐसा जादू चलाया कि कड़कड़ाती ठंड में भी वहां उपस्थित हजारों दर्शक जमकर झूम उठे। मंच पर आते ही उन्होंने ने बॉलीवुड गानों के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। गानों को सुनकर लोग आनंद से विभोर हो गए। इस दौरान जिला न्यायाधीश हेमन्त श्राफ, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
