वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, संजारी में 16 को शिविर
बालोद, 15 जनवरी 2025। जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संजारी में जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शिक्षार्थी लायसेंस एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन 16 जनवरी 2025 को किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही लायसेंस बनाने के इच्छुक नागरिक शिविर में आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर लर्निंग लायसेंस बना सकते हैं।
