पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अभियान, 98 प्रतिशत टीकाकरण
कोरिया 07 जनवरी 2025। जिला पशुधन विकास विभाग द्वारा गौ/भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा-चपका और बकरियों एवं भेड़ों में पीपीआर रोग की रोकथाम हेतु चलाए गए सघन टीकाकरण अभियान को बड़ी सफलता मिली है। गौ/भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा-चपका एफएमडी टीकाकरण अभियान अगस्त से सितंबर 2024 तक चलाया गया। वहीं बकरियों और भेड़ों में पीपीआर रोग की रोकथाम हेतु अक्टूबर से नवम्बर तक अभियान चलाया गया। बैकुण्ठपुर विकासखंड में 98ः बकरियों और भेड़ों का टीकाकरण किया गया। ग्राम पंचायत गदबदी की सरपंच श्रीमती सुशीला सिंह श्याम ने शत-प्रतिशत टीकाकरण संपन्न कराए जाने पर शासन और विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
