फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
कोरबा 06 जनवरी 2024। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक तारीख की स्थिति में जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर, क्रमांक- 21 कोरबा, क्रमांक- 22 कटघोरा, क्रमांक- 23 पाली तानाखार के सभी मतदान केन्द्रों, जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों में तथा निर्दिष्ट स्थानों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 तारीख को किया गया।
