जिपंच सदस्य, जपं अध्यक्ष व सदस्य, पंच-सरपंच के आरक्षण की कार्यवाही 9-10 को
बालोद, 06 जनवरी 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का आबंटन एवं आरक्षण हेतु सूचना प्रकाशित कर दी गई है। इसके अंतर्गत वार्ड पंच हेतु 9 तारीक को एवं सरपंच पद हेतु 10 को आंबटन एवं आरक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। वार्ड पंच एवं सरपंच पद हेतु आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित तिथि के अनुसार बालोद, गुरूर, डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्डों के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन चैनगंज गुण्डरदेही में सुबह 11 बजे से आंबटन एवं आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। इसी तरह जनपद सदस्य पद के लिए 09 जनवरी, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 10 जनवरी को आंबटन एवं आरक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही सुबह 11 बजे से एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु दोपहर 01 बजे से आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे संपन्न की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त सभी पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।
