त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 9 को जिला, जनपद व ग्राम पंचायतों का आरक्षण

कोण्डागांव, 6 जनवरी 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के ग्राम पंचायत के वार्ड, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण 9 तारीख को किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा इसके लिए सूचना जारी कर दी गयी है। जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर के सभाकक्ष में 09 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 9 को 12 बजे से होगी।