मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों-कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत

महासमुन्द 6 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक संपत अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीयता से स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।