शासकीय उचित मूल्य दुकान चंगेरी के लिए 10 तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 जनवरी 2025। मरवाही अनुविभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान चंगेरी के आबंटन के लिए 10 तारीख तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए निर्धारित एजेंसी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, लघु वनोपज समिति एवं अन्य सहकारी संस्था को आबंटित किया जाना है। अतः जो एजेंसी (महिला स्व सहायता समूह को तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है) शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।