सर्व छत्तीसगढ़िया समाज महासंघ की बैठक आज

महासमुंद। सर्व छत्तीसगढ़िया समाज महासंघ की जिला स्तरीय बैठक कल 5 जनवरी को दोपहर 2 बजे संत माता कर्मा भवन बीटीआई रोड के पास रखी गई है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु, तथा जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा व समस्त पदाधिकारी तथा सदस्य गण उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक में नगरीय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर चर्चा, एससी, एसटी, ओबीसी समाज द्वारा प्राप्त सामाजिक आवेदनों पर चर्चा तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े