जिला पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 9 को
रायपुर 3 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई पुराना बस स्टैंड शहीद स्मारक भवन रायपुर में 9 जनवरी को दोपहर 1 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।
