जिपं सदस्य, जपं अध्यक्ष, सदस्य व सरपंच के आरक्षण की कार्यवाही 8 को
बलौदाबाजार, 3 जनवरी 2025। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन, आरक्षण की कार्यवाही 8 तारीख को सम्पन्न होगी । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य हेतु 8 तारीख को प्रातः 11 बजे से एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु अपरान्ह 1 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रवर्गवार स्थान आवंटन, आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसीतरह जनपद पंचायत सदस्य हेतु 8 को प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत बलौदाबाजार , अपरान्ह 12 बजे से जनपद पंचायत कसडोल और पलारी, अपरान्ह 1 बजे से जनपद पंचायत भाटापारा और सिमगा हेतु प्रवर्गवार एवं महिलाओ के प्रवर्गवार स्थान आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न होगी। सरपंच पद के प्रवर्गवार एवं महिलाओ के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन, आरक्षण की कार्यवाही सबंधित जनपद पंचायत सभाकक्ष में 8 को प्रातः 10 से शुरू होगी। इसीतरह पंच पद के प्रवर्गवार एवं महिलाओ के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन, आरक्षण की कार्यवाही सबंधित जनपद पंचायत सभाकक्ष में 9 तारीख को प्रातः 10 से शुरू होगी।
