स्वस्थ तन स्वस्थ मन योजना, आदिवासी छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

 

मोहला 03 जनवरी 2025। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत निवासरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वस्थ तन स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 2007) अंतर्गत चिकित्सा केन्द्र विहीन ग्रामों में स्थित छात्रावास /आश्रम के लिए एमबीबीएस/बीएएमएस/निजी प्रेक्टिसनर एक या एक से अधिक संस्थाओं के लिए 11 तारीख तक आवेदन आमंत्रित किया जाना है। उक्त योजना में भाग लेने हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला मोहला-मानपुर-अं चौकी श्री सौरभ मरई (अधीक्षक) मोबाइल नं. 7879729620 से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। विज्ञापन से संबंधित शर्ते एवं अन्य आवश्यक जानकारियों mohla-manpur-ambagarh chowki.gov.in एवं कार्यालयीन समय में छात्रावास शाखा में देखी जा सकती है।