राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित जूडो खिलाड़ी हेमबती ने कलेक्टर से की भेंट

कोण्डागांव, 1 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि हेमबती को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कलेक्टर ने हेमबती को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। मेहनत और लगन के बल पर आपको इस क्षेत्र में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहें और जिले व राज्य का गौरव बढ़ाए।