जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल गठित

 

गरियाबंद 31 दिसम्बर 2024। उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारो का संरक्षण) नियम के अंतर्गत उभयलिंगी व्यक्तियों के विरूद्ध अपराधों की निगरानी एवं समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल का गठन किया गया है। उभयलिंगी व्यक्ति के साथ अपराध एवं समस्याओं के समाधान हेतु समाज कल्याण उप संचालक डी.पी. ठाकुर (सदस्य/सचिव) मो.- 7587842145 में संपर्क कर अपनी समस्या की जानकारी दे सकते है। जिसके उपरांत उनकी समस्या के समाधान के लिये जिला स्तरीय सुरक्षा सेल द्वारा सहयोग किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष कमांक 11 में संपर्क कर सकते है।