राजकीय शोक, मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन निरस्त

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 27 दिसम्बर, 2024। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण राज्य शासन द्वारा 26 दिसम्बर से एक जनवरी तक पूरे राज्य में राजकीय शोक घोषित किया गया है। अतः जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 28 तारीख को आयुष कॉलेज मैदान लोहारी, मरवाही में आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन निरस्त कर दिया गया है। विवाह आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।