अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी जांच अधिकारी नियुक्त, 9 जनवरी उपस्थित होकर दे सकते जानकारी
दुर्ग, 24 दिसम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने थाना भिलाई नगर जयंती स्टेडियम के पीछे फारेस्ट एवेन्यू में विगत 8 नवम्बर को घटित पुलिस मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी भिलाई नगर हितेश पिस्दा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो 9 जनवरी तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैैं।
