निमोरा में 30 को होगा जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण
कोंडागांव, 24 दिसम्बर 2024। राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों हेतु आरक्षण की कार्यवाही 30 तारीख को होगी। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत संचालनालय द्वारा सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (रायपुर) में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि संचालक पंचायत द्वारा सर्व साधारण की जानकारी एवं आरक्षण की कार्यवाही के समय साक्ष्य के रूप में उपस्थित हेतु यह सूचना प्रकाशित की गई है।
