सुशासन दिवस का आयोजन ग्राम कनेकेरा में 25 को

 

महासमुंद 24 दिसंबर 2024। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन 25 तारीख को किया जाएगा। इस दौरान अटल चौक की साफ-सफाई एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. मंडावी ने बताया कि ग्राम कनेकेरा में प्रातः 11 बजे से सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसान, महिला समूह, युवा और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।