जिपं सदस्य, जपं अध्यक्ष, सदस्य, सरपंच, पंच के लिए आरक्षण 28 को
मोहला 23 दिसंबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन, आरक्षण की कार्यवाही कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में 28 तारीख को सुबह 11 बजे से की जाएगी।
इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के आरक्षण की कार्यवाही स्वर्गीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय मोहला के कक्ष क्रमांक 1 में अंबागढ़ चौकी के लिए, कक्ष क्रमांक 2 में मोहला के लिए एवं कक्ष क्रमांक 3 में मानपुर जनपद पंचायत के लिए किया जाएगा। तीनो जनपद पंचायत के लिए आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित कक्ष में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।आरक्षण की प्रक्रिया को देखने के लिए जिले के कोई भी नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं।
