मिशन दिव्यांगजन सुविधा विस्तार कार्यकम के तहत 24 को शिविर
नारायणपुर, 23 दिसम्बर 2024। जिले के सभी दिव्यांगजनों हेतु मिशन दिव्यांगजन सुविधा विस्तार कार्यकम अंतर्गत 24 तारीख को बालक हाई स्कूल प्रांगण में शिविर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बस पास, आधार कार्ड, सिकलसेल का परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस शिविर में नारायणपुर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर मे श्रवण पंज, व्हीलचेयर, ट्राय सायकल, बैसाखी के साथ साथ नकली हाथ पैर का भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस शिविर में मंदबुद्धी, आंख की समस्या, खुन संबंधी, चलने फिरने, कुष्ठ रोगी, सुनने व बोलने आदि समस्या के सभी व्यक्ति शामिल होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।
