महतारी वंदन योजना, महिलाओं की खुशहाली व आत्मनिर्भरता का नया युग
कोरिया 23 दिसम्बर 2024। ग्राम भट्टीपारा और आसपास के इलाकों में महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। राज्य सरकार द्वारा हर माह महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल महिलाओं को सशक्त किया है, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है।
योजना से लाभान्वित श्रीमती बेबी सिंह, श्रीमती रनिया और श्रीमती मुनेश्वरी ने सरकार का आभार प्रकट किया। बेबी सिंह ने कहा, ’’इस योजना से मिलने वाली राशि मेरे परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बहुत मददगार साबित हो रही है। श्रीमती रनिया ने बताया, ’’यह पैसा मेरे घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में सहायक है और मेरे जीवन को आसान बना रहा है।’’ वहीं मुनेश्वरी ने कहा, मैं इस पैसे को बचाकर भविष्य में उपयोग कर रही हूं। यह योजना आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि उन्हें समाज में नए अधिकार और सम्मान का एहसास करा रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। महतारी वंदन सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और उनके परिवारों ने राज्य सरकार के एक साल के सुशासन को जनहितकारी और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाएं गरीब, गांव, महिलाओं और किसानों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता दी है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं के प्रति सजग भी बनाया है। यह योजना महिलाओं को समाज में उनके अधिकारों और सशक्त भूमिका का एहसास कराने में अहम भूमिका निभा रही है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और परिवारों को खुशहाली का मार्ग दिखाया है, जो समाज के विकास में नई मिसाल कायम कर रही ळें
