सुशासन पखवाड़ा के तहत फरसगांव में किसान सम्मेलन व कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम

 

कोंडागांव, 22 दिसंबर 2024। शासन का एक साल-छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल तहत कृषि संबंधी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं, कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का विगत एक वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी आम कृषक एवं सामान्य जनमानस को अवगत कराने की उद्देश्य से आयोजित सुशासन पखवाड़ा में किसान सम्मेलन सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से कृषक उन्नति योजना, जिसके अंतर्गत 3100 रुपए 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, क्रेडिट कार्ड इसके अलावा कार्यक्रम में उद्यान विभाग ,मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विकास विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं सहकारिता विभाग के द्वारा अपने विभिन्न विभागीय योजनाओं की कृषकों को जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषकों से समसामयिक विषयों परपरिचर्चा करते हुए विशेष रूप से उन्हें मृदा नमूना जांच एवं यंत्रों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। कृषकों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ की जनमानस के लिए जारी संदेश विष्णु की पाती का वाचन एवं वितरण कृषकों को किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड फरसगांव के कृषि एवं संवर्गी विभाग के 500 से अधिक कृषक उपस्थित हुए थे। मुख्य अतिथि विधायक श्री टेकाम ने अपने उद्बोधन में कृषकों को शासन की योजनाओं के बारे में बताते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान करते हुए अन्नदाता के रूप में कृषकों का आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत फरसगांव अध्यक्ष गणेश दुग्गा, जनपद पंचायत फ़रसगांव उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम द्वारा भी कृषकों को संबोधित किया। इस मौके पर जनपद सदस्य श्रीमति मंजूलता, पार्षद मानसाय निषाद, मूलचंद पांडे, श्रीमती शैल सेठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अगले चरण में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन,एवं मत्स्य पालन में उत्कृष्ट कृषकों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव अश्वन कुमार पुसाम, योगेश कुमार देवांगन, मत्स्य निरीक्षक, श्रीमती प्रिया सिंह (विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कृषि वैज्ञानिक) कृषि विज्ञान केंद्र बोरगांव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।