जिला स्तरीय युवा उत्सव 22 को
कोण्डागांव, 21 दिसम्बर 2024। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 22 तारीख को शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय, में किया जाएगा। जिला युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता पाठ विधा का आयोजन होगा, इसके अलावा हस्तशिल्प एवं हथकरघा तथा कृषि उत्पाद का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विकासखण्ड स्तरीय आयोजन के विजेता कलाकार भाग लेंगे। जिला स्तरीय आयोजन के विजेताओं को राज्य स्तर पर राष्ट्रीय युवा उत्सव जिसका आयोजन 12 जनवरी को प्रतिवर्ष होता है, में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
