सखी वन स्टाॅप सेंटर में पाैधरोपण

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लगेह के निर्देशन में 18 दिसंबर को लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महासमुंद सखी वन स्टॉप सेंटर खरोरा परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी पूनम केसरिया, जिला मिशन समन्वयक खिलेश्वरी चक्रधारी, काउंसलर जागेश्वरी सोनवानी, नूतन राघवानी, विक्रम सिंग एवं डीगेश्वरी साहू (जेंडर विशेषज्ञ), कुलेश्वर राम ध्रुव, चित्रलेखा साहू (वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ),दामिनी चंद्राकर, रेखा चंद्राकर नगर सैनिक एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।