विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह 23 को, महतारी वंदन योजना हितग्राहियों का होगा सम्मान
गरियाबंद 20 दिसम्बर 2024। शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 23 तारीख को विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह रखा गया है। जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छुरा के सांस्कृतिक भवन में होने वाले सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष छुरा श्रीमती तोकेश्वरी मांझी होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा, खोमन लाल चन्द्राकर, सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मधुबाला रात्रे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी ध्रुव, श्रीमती लक्ष्मी साहू, चन्द्रशेखर साहू , उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा गौरव मिश्रा, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत छुरा रिंकु सचदेव, सभापति सुश्री बुन्दा साहू एवं समस्त जनपद सदस्यगण जनपद पंचायत छुरा समस्त पार्षदगण नगर पंचायत छुरा के रूप में शामिल होंगे। इसी प्रकार 23 तारीख को ही बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन मैनपुर में दोपह 12 बजे से विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि विधायक जनक ध्रुव होंगे एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद अध्यक्ष मैनपुर श्रीमती नुरमती मांझी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्रीमती धनमती यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मैनपुर श्रीमती नंदकुमारी राजपुत, सभापति श्रीमती सरस्वती नेताम, निर्भय सिंह, ठाकुर, वरिष्ट नागरिक योगेश शर्मा, दुलार सिन्हा, श्रीमती नंदनी नेताम, श्रीमती सरिता सेन, श्रीमती कुमारी बाई पटेल एवं समस्त जनपद सदस्यगण जनपद पंचायत मैनपुर शामिल होंगे।
