राशन दुकान के लिए आवेदन 6 जनवरी तक
गरियाबंद, 20 दिसम्बर 2024। सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश प्रावधान अनुसार अनुविभाग मैनपुर अंतर्गत ग्राम हरदीभाठा, जाड़ापदर, अड़गड़ी, उरमाल, कोदोभाठा, नवापारा, बजाड़ी, गोलामाल एवं सराईपानी में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु लेम्पस, वन सुरक्षा समितियां, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, अन्य सहकारी समितियों से निर्धारित प्रारुप में 6 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन आवेदन हेतु आवेदन पत्र पूर्ण भरा होना चाहिए एवं आवेदन पत्र में उल्लेखित समस्त दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ ही स्वीकार किया जायेगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु केवल लेम्पस, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियों, अन्य सहकारी समितियों से ही उक्त क्षेत्र में राशन दुकान के संचालन करने हेतु राशन दुकान आबंटन करने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन हेतु आवेदक लेम्पस, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियों, अन्य सहकारी समिति का पंजीयन विज्ञापन तिथि से 3 माह अथवा उसके पूर्व का होना चाहिए, भर सकते हैं। उक्त संस्था निरंतर कार्यरत हो एवं सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव हो। आवेदक संस्था का बचत बैंक खाता संचालन एवं छः माह से लेन-देन का विवरण। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु समूह/समिति के बैठक में पारित किये गये प्रस्ताव की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करना होगा।
