तकनीकी सहायक पद के लिए दावा-आपत्ति 27 तक
गरियाबंद 20 दिसम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत तकनीकी सहायक पद हेतु आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का जांच समिति द्वारा जांच परीक्षण कर पात्र/अपात्र की सूची तैयार कर जिले की वेब साईट में अपलोड कर दी गई है। दावा आपत्ति 27 तारीख तक उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
