पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य व सहायक अनुसंधान अधिकारी 25 को जिले के प्रवास पर

धमतरी 20 दिसम्बर 2024। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव बीरू साहू और सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे आगामी 25 तारीख को जिले के प्रवास पर रहेंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इस दौरान वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन, अनुसंधान एवं संबंधित जातियों के संबंध में चर्चा करेंगे।