बम्हनीझोला (कोयबा) जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित
गरियाबंद 19 दिसम्बर 2024/ जनपद पंचायत मैनपुर के ग्राम बम्हनीझोला (कोयबा) में 20 दिसम्बर शुक्रवार को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आगामी शिविर आयोजन की सूचना पृथक से दी जायेगी।
