नए राशन दुकान के लिए आवेदन 23 तक
कोण्डागांव, 19 दिसम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा ग्राम पंचायत खचगांव के आश्रित ग्राम बालासार एवं ग्राम पंचायत माकड़ी, विकासखण्ड माकड़ी के आश्रित वार्ड झाकरपारा में ग्रामवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम बालासार एवं झाकरपारा माकड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए अनुमति प्रदान की गई है। ग्राम बालासार एवं झाकरपारा माकड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए इच्छुक समिति 23 तारीख तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन के परीक्षणोपरांत संबंधित एजेंसी, संस्था व समूह को उचित मूल्य दुकान आबंटन की कार्यवाही की जायेंगी। नवीन दुकान आबंटन के लिए ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक्त सहकारी साख समितियों, लैम्प्स समितियां, वन सुरक्षा समितियां, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गठित सहकारी समितियां अन्य सहकारी समितियों जो पंजीकृत हो, एजेन्सियों का कार्यक्षेत्र उक्त संबंधित ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है, उक्त सभी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
