युवोदय कोंडानार चौंप्स के स्वयंसेवकों ने लिया नोनी जोहार कार्यक्रम में हिस्सा
कोंडागांव, 18 दिसंबर 2024। जिले के युवोदय कोंडानार चौंप्स से जुड़े 4 उत्साही स्वयंसेवक संजना, सुमित्रा, कुंती और खगेश्वर ने रायपुर स्थित सायाजी होटल में लड़कियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा आयोजित नोनी जोहार 3.0 कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज की और अपने अनुभव और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों को साझा किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और उनके लिए नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करना था। स्वयंसेवकों ने कोंडागांव जिले में चल रही विभिन्न पहलों जैसे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। नोनी जोहार कार्यक्रम ने इन युवा स्वयंसेवकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां वे अपने जिले में हो रहे सामाजिक और विकासात्मक कार्यों को राज्य स्तर पर प्रस्तुत कर सके
