मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना से मिली रामचंद्र को राहत

मोहला 19 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना ने रामचंद्र की जिंदगी को नया जीवन दिया है। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत पंडरीतराई निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह थायराइड से पीड़ित था। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह अपना उपचार कराने में समर्थ नहीं था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना अंतर्गत राशि की स्वीकृति मिलने से उपचार कराकर अब ठीक हो गया है। शासन से मिली सहायता राशि से उनका उपचार एमएमआई नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रायपुर में कराया गया। अब वह अपनी समस्या से निजात पा चुका है। और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने शासन की इस योजना के लिए सादर साधुवाद ज्ञापित किया है।