प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जनवरी तक
नारायणपुर, 19 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत इस योजना के द्वारा प्रवेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत् प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग, सीए, सीएम, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी कराया जा रहा है। प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए संशोधित सूचना जारी की गई है, जिसका ऑनलाइन आवेदन 19 से 20 जनवरी तक किया जाएगा। त्रुटि सुधार की अवधि 21 से 27 जनवरी तक किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा की तिथि पृथक से जानकारी दिया जाएगा।
कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन एवं ऑनलाइन पंजीयन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।
