जय बालाजी इण्डस्ट्रीज बोरई इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर का सपूर्ण क्षेत्र एक साल के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित

 

दुर्ग, 19 दिसंबर 2024। जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमि, बोरई इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर ग्राम व पोष्ट-रसमुडा क्षेत्र के सपूर्ण क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमि, बोरई इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर के सपूर्ण क्षेत्र को एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक कंपनी द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोडकर अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिषिद्ध रहेगा। यह आदेश 6 तारीख से अधिकतम एक वर्ष के लिए लागू रहेगा एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा।