यास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 तक

 

कोरिया 19 दिसंबर 2024। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्वक स्कूली-शिक्षा के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रवेश परीक्षा में सफल होने के योग्य बनाने हेतु यह विद्यालय स्थापित की गई है। प्रयास आवासीय विद्यालय में 9 वीं के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी तक तथा लिंक https://eklavya.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर आवेदन कर सकते है। प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में आवेदन पत्र अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।