महत्वकांक्षी योजनाओं को रंगोली के जरिए प्रदर्शित करके मनाया जा रहा सुशासन का एक साल

 

दुर्ग, 18 दिसम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल अभियान के अंतर्गत जनादेश परब मनाया जा रहा है। इस परब के माध्यम से प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश विष्णु की पाती जिले के विभिन्न लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। यह संदेश हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए शासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। जिले के धमधा ब्लाक में झांसी की रानी क्लस्टर पेन्ड्रावन, संस्कार क्लस्टर बोरी, मुरमुंदा बिहान की आराधना महिला क्लस्टर संगठन दरबारमोखाली जनपद पंचायत पाटन की दीदियो ने शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित करके सुशासन का एक वर्ष मनाया। साथ ही जेंडर अभियान के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पोषण सखी के माध्यम से कुपोषण के संबंध में जागरूकता संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। पेन्ड्रावन क्लस्टर धमधा ब्लाक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शासन की एक वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में सुशासन दिवस मनाया गया। दीदीयों को छत्तीसगढ़ शासन की उपलब्धियां को बताते हुई बड़े प्रसन्नता हो रही है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं की आर्थिक उन्नति हेतु महतारी वंदना योजना जैसी स्कीम लाकर महिला को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। लखपति दीदी जैसी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे स्कीम आर्थिक गतिविधि बढ़ते हुए दीदियों के जीवन स्तर में एक बेहतर सुधार हुआ है यह सुशासन की एक अच्छी पहल है। विशेष कार्यक्रम में लखपति दीदी के स्व सहायता समूह की दीदी बताती है कि जय मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह, समूह के सदस्यों की संख्या 10, श्रीमती मधु यादव अध्यक्ष, श्रीमती रूपाली वर्मा सचिव गतिविधि का विवरण ठेकेदारी 10 हजार मासिक आय, आर.एफ./सीआईएफ/बैंक ऋण प्राप्त हो चुका है।