आरक्षण प्रक्रिया स्थगित
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन
गरियाबंद 17 दिसम्बर 2024/ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा आदेश जारी किया है। गरियाबंद जिले के विकासखंड गरियाबंद, देवभोग, मैनपुर, छुरा, फिंगेश्वर में जनपद और जिला पंचायत के सदस्यों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 17 दिसंबर 2024 को तथा सरपंच एवं पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसंबर 2024 को किये जाने हेतु आम सूचना जारी की गई थी। शासन के आदेश उपरांत जिला गरियाबंद के सभी विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत के उपरोक्त पदों के लिये आरक्षण प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी।
