विशेष जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 24 को
बलौदाबाजार,17 दिसंबर 2024। जिला चिकित्सालय में जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जाता है। 18 तारीख को गुरु घासीदास जयंती एवं 25 को क्रिसमस पर्व का शासकीय अवकाश होने के कारण विशेष मेडिकल बोर्ड का आयोजन 24 को किया जा रहा है। जिससे विभागीय परीक्षा में चयनित अभियार्थियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनो का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा सके एवं उन्हे असुविधा का सामना न करना पडे। दिनांक एक जनवरी से जिला मेडिकल बोर्ड सप्ताह के प्रत्यके बुधवार से यथावत आयोजित की जावेगी।
