एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए संशोधित सूचना जारी

मोहला 17 दिसंबर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी की गई है। संशोधित तिथियां ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 11 से 31 दिसंबर तक है। त्रुटि सुधार की अवधि एक से 8 जनवरी है, इसी प्रकार प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी को आयोजित होगी। विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोहला एवं मानपुर में संपर्क कर निर्धारित समयावधि में निशुल्क भरे जा सकते हैं। कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन एवं ऑनलाइन पंजीयन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.eklavya.cg.nic.in वेबसाइट पर किया जा सकता है।