नगरीय निकाय के वार्डों का आरक्षण, तारीख बदली अब 19 को होगी कार्रवाई

उत्तर बस्तर कांकेर 17 दिसम्बर 2024। नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत निर्वाचन (नगर पंचायत नरहरपुर को छोड़कर) हेतु जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण विहित प्राधिकारी कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरीय निकायों के वार्डो में आरक्षण की कार्यवाही के लिए पूर्व में निर्धारित तिथि 17 तारीख में संशोधन किया है। स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्डों का आरक्षण की कार्यवाही अब 19 को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में की जाएगी।