विधानसभा सत्र : नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग 16 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का षष्ठम विधानसभा का चतुर्थ सत्र सोमवार दिनांक 16 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ होकर शुक्रवार दिनांक 20 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल आदि के लिये जिले के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर त्वरित गति से जवाब भेजने के लिये अपर कलेक्टर अरविन्द कुमार एक्का को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी विधानसभा प्रश्नों की जानकारी समय-सीमा के भीतर प्राप्त कर नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।