कलेक्टर ने ली राईस मिलर्स की समीक्षा बैठक
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जले के राईस मिलर्स की बैठक लेकर धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जल्द से जल्द करने के लिए कहा, ताकि जाम की स्थिति निर्मित न होने पाए। कलेक्टर ने समितियों में उचित रख-रखाव एवं समितियों में बारदाना पहुंचाने तथा अनुबंध निष्पादन कर मिलिंग की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मिलरों को कस्टम मिलिंग का कार्य शीघ्रता से करने के लिए कहा, ताकि धान की आवक के साथ-साथ मिलिंग बाधित न हो। उन्होंने मिलर्स से कहा कि वे अपनी मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग करें।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि पूर्व वर्ष 2023-24 में भारतीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का शेष चावल जमा किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 176642 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें कांकेर के धान का मिलरों 3875 मीट्रिक टन का डी.ओ. जारी हो चुका है, जिसका उठाव प्रगति पर है।
